शिवपुरी। तीन वर्षों से कानून की आंखों में धूल झोंक रहे दो स्थायी वारंटियों को आखिरकार अमोला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना अमोला पुलिस ने फरार चल रहे देवेन्द्र कोली और मोनू उर्फ पप्पू शिवहरे को मुखबिर की सटीक सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई के बाद करैरा न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी पिछोर प्रशांत कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में जिलेभर में चलाए जा रहे स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी एवं अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपी देवेन्द्र कोली (35) पुत्र नरेश कोली तथा मोनू उर्फ पप्पू (38) पुत्र घनश्याम शिवहरे, दोनों निवासी ग्राम सिरसौद, थाना अमोला, जिला शिवपुरी हैं। पुलिस के अनुसार दोनों लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते हुए फरार थे, लेकिन लगातार निगरानी और मुखबिर तंत्र की सक्रियता से आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गए। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सेंगर, सहायक उप निरीक्षक अरविन्द यादव, प्रधान आरक्षक दीपक उपाध्याय, आरक्षक नीतेन्द्र सिंह तथा आरक्षक कुलदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

