गुरुग्राम से बरामद हुई नाबालिग, दुष्कर्म के आरोपी को मायापुर पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

MP DARPAN
0

शिवपुरी। मायापुर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश पुत्र अनरथ लोधी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम शेरगढ़ मजरा कांकर, थाना मायापुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 13 मई 2026 को नाबालिग के अपहरण की शिकायत पर थाना मायापुर में अपराध क्रमांक 94/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने 8 जुलाई 2026 को पीडि़ता को सदर बाजार, सेक्टर-34, गुरुग्राम (हरियाणा) से सुरक्षित बरामद किया। पीडि़ता के बयान के आधार पर मामले में धारा 64(1) एवं 87 बीएनएस भी जोड़ी गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल भारद्वाज के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय पटेल, प्रधान आरक्षक रघुवीर सिंह लोधा, सुरेन्द्र राय, आरक्षक चन्द्रभान सिंह, ऊधम सिंह भिलाला, मुरारीलाल अटारिया, राजवीर सिंह पवैया तथा महिला आरक्षक अनुराधा मांझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top