शिवपुरी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड बैराड़ द्वारा शनिवार को सेवा सप्ताह के छठवें दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ में मरीजों और उनके परिजनों के बीच खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा सप्ताह का आयोजन 5 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक विभिन्न सेवा गतिविधियों के साथ किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों को स्वादिष्ट दाल-चावल (खिचड़ी) का वितरण किया। इससे पहले सेवा सप्ताह के अंतर्गत मंदिर परिसरों में साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान समाजहित से जुड़े विभिन्न सेवा प्रकल्प लगातार संचालित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विहिप प्रखंड अध्यक्ष भास्कर झा, जिला सह महाविद्यालय प्रमुख प्रिंस प्रजापति, जिला कार्यकारिणी सदस्य महावीर कर्ण, सह संयोजक सुनील राजौरिया, सह मंत्री अजमेर चंदेल, नगर सह संयोजक कोशल किशोर योगी, प्रचार-प्रसार प्रमुख संदीप कश्यप, गिर्राज रावत, विजय रावत, छोटू, अमन, वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


