जन्मदिन पर सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज को दीं 5 व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत

MP DARPAN
0

शिवपुरी। जन्मदिन को समाजसेवा से जोड़ते हुए सांसद प्रतिनिधि राकेश सांवलदास गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मुकेश गुप्ता ने शिवपुरी मेडिकल कॉलेज को पांच व्हीलचेयर भेंट कीं। उन्होंने बताया कि यह पहल केंद्रीय मंत्री एवं गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसेवा और लोककल्याण की सोच से प्रेरित होकर की गई है।

मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में व्हीलचेयर मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंपी गईं। अस्पताल प्रबंधन ने इस सहयोग के लिए राकेश गुप्ता दंपती का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई व्हीलचेयरों से मरीजों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को अस्पताल परिसर में आने-जाने में बेहतर सुविधा मिलेगी। राकेश सांवलदास गुप्ता ने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी दिन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना सबसे बड़ी मानव सेवा है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि व्यक्तिगत खुशियों को समाजसेवा से जोड़ा जाए तो जरूरतमंदों तक बड़ी राहत पहुंचाई जा सकती है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उम्मीद जताई कि इस तरह के सहयोग से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और समाज में सेवा की भावना को भी नई प्रेरणा मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top