शिवपुरी। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पोहरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में अब भी एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रकाश पुत्र भागीरथ धाकड़ एवं ज्ञानी उर्फ ज्ञानीचंद धाकड़, निवासी ग्राम नयागांव, थाना पोहरी, को सिरसौद के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी अपराध क्रमांक 203/26 में धारा 108, 115(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार इसी प्रकरण में 4 जुलाई को दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक रवि चौहान, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र परिहार, आरक्षक मुनेश धाकड़, रामभरत मीणा, अरविंद कुशवाह, राघवेन्द्र यादव और रामअवतार रावत की सराहनीय भूमिका रही।


