एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़े सक्षम जैन, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

MP DARPAN
0

शिवपुरी। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में युवा नेता सक्षम जैन ने पीएम एक्सीलेंस के अंतर्गत संचालित एक पेड़ माँ के नाम अभियान में सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधे की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। सक्षम जैन ने कहा कि पौधा लगाना केवल शुरुआत है, उसकी सुरक्षा और पालन-पोषण ही वास्तविक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान केवल हरियाली बढ़ाने का प्रयास नहीं, बल्कि माँ और मातृभूमि के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रेरक अभियान है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा। युवा नेता सक्षम जैन ने सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का संकल्प बनाने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top