खुद को जानकी सेना के हवाले कर दिया: पूर्व मंत्री मुकेश नायक

MP DARPAN
0

सीता चेतना के राष्ट्रीय अभियान को दिया समर्थन

शिवपुरी। अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित सीता संवाद चेतना सम्मेलन में पूर्व मंत्री एवं प्रख्यात आध्यात्मिक विचारक मुकेश नायक ने संगठन के सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि मैंने खुद को जानकी सेना के हवाले कर दिया है। उन्होंने माता जानकी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान को सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

सम्मेलन की शुरुआत अतिथियों द्वारा प्रस्तावित मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की भूमि के अवलोकन, श्रीराम दरबार पूजन और पड़ोरा स्थित नवीन सेवा केंद्र के शुभारंभ से हुई। इसके बाद अतिथियों ने फतेहपुर में चातुर्मास कर रहे संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। होटल मातोश्री में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ 713वें विशाल सामूहिक सुंदरकांड पाठ से हुआ। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि माता जानकी त्याग, मर्यादा, धैर्य, सहिष्णुता और अटूट आत्मबल की जीवंत प्रतीक हैं। उनके आदर्श आज भी समाज को विपरीत परिस्थितियों में संयम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। संगठन ने एक बार फिर माता जानकी प्राकट्योत्सव को शासकीय स्तर पर घोषित करने की मांग दोहराई। कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु डॉ. रघुवीर सिंह गौर, अजय शंकर भार्गव, देवकी नंदन पाराशर, अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, महासचिव बॉबी राजा सहित लगभग एक हजार जानकी सैनिकों और बड़ी संख्या में महिला सदस्यों ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top