दुकान की शटर उखाड़कर ढाई लाख उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 12,500 रुपए नकद बरामद

MP DARPAN
0

शिवपुरी। दुकान की शटर निकालकर गल्ले में रखे ढाई लाख रुपए चोरी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पोहरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12,500 रुपए नकद बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पोहरी टीआई रवि चौहान के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को अशोक कुमार गुप्ता पुत्र बाबूलाल गुप्ता उम्र 50 वर्ष, निवासी मेन चौराहा किला रोड पोहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर दुकान की शटर निकालकर गल्ले में रखे 2 लाख 50 हजार रुपए चोरी कर ले गए। मामले में थाना पोहरी में अपराध क्रमांक 252/2026, धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की। 17 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार आरोपी बबलू उर्फ बाबा पुत्र मुन्ना गोस्वामी उम्र 35 वर्ष निवासी भगवती कॉलोनी पोहरी को जेल के पास श्योपुर रोड से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 12,500 रुपए नकद जब्त किए गए। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र परिहार, प्रधान आरक्षक प्रमोद सेन, आरक्षक मांगीलाल गुर्जर, रामनाथ रावत एवं मुनेश धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top