दीपों से जगमगाया पोहरी, आशीर्वाद का दीया में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी

MP DARPAN
0

पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा ने किया दीप प्रज्ज्वलित, भुजरिया तालाब व हनुमान मंदिर परिसर रोशनी से नहाया

शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत पोहरी नगर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भुजरिया तालाब परिसर और हनुमान मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति शुभेच्छा एवं मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।

भुजरिया तालाब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद हनुमान मंदिर परिसर में भी दीप जलाए गए। देखते ही देखते दोनों स्थान दीपों की रोशनी से जगमगा उठे और वातावरण भक्तिमय नजर आने लगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं लाड़ली बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा को प्राथमिकता देते हुए विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य किया है। उनके जन्मदिवस पर दीप प्रज्ज्वलित करना सम्मान, शुभकामना और मंगलकामना की अभिव्यक्ति है। भुजरिया तालाब का प्राकृतिक परिवेश और हनुमान मंदिर का धार्मिक वातावरण दीपों की रोशनी से विशेष रूप से आकर्षक दिखाई दिया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण, जनकल्याण और राष्ट्रहित की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एसडीएम जे.पी. गुप्ता, सीएमओ यशवंत वर्मा, आशुतोष जैमिनी, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रश्मि वर्मा, पप्पू सिठेले, रामेश्वर बैहटा, हरिशंकर धाकड़, केशव धाकड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नागरिक एवं लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top