180 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

MP DARPAN
0

थनरा पुलिस की दबिश में हाथ भट्टी और शराब बनाने का सामान जब्त, 26 हजार का मशरूका बरामद

शिवपुरी। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थनरा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम उटवाहा के हार में अवैध हाथ भट्टी से कच्ची शराब बनाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 180 लीटर कच्ची शराब सहित करीब 26 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में 26 सितंबर को थनरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नरिया के पास उटवाहा के हार में हाथ भट्टी से कच्ची शराब का निर्माण व बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर गजेन्द्र उर्फ कलुआ पुत्र रामा परिहार उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम उटवाहा और विकास उर्फ विक्की पुत्र विनोद परिहार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम चंदावरा को शराब बनाते पकड़ा। मौके से दो नीले कैनों में 60-60 लीटर तथा एक काले कैन में 60 लीटर, कुल 180 लीटर कच्ची शराब कीमत 18 हजार रुपए बरामद हुई। साथ ही लोहे का ड्रम, बड़ी परात, दो खाली ड्रम और प्लास्टिक लेजम लगी प्लेट सहित निर्माण सामग्री जब्त की गई। मौके पर मिली लहान नष्ट की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना दिनारा में अपराध क्रमांक 234/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि रविन्द्र सिंह कुशवाह, चौकी प्रभारी उनि अनुराधा सिंह, प्र.आर. दीपक कुमार, प्र.आर. हिमान्शु चतुर्वेदी, आर. पवन राठौर, संतोष पाठक, सुरेन्द्र कुमार एवं सै. विशाल शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top