स्वराज ट्रैक्टर के ग्राहक मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह, 17 ट्रैक्टरों की डिलीवरी

MP DARPAN
0

सीईओ गगनजीत सिंह और मप्र हेड अवधेश सिंघल का स्वागत, किसानों को आधुनिक तकनीक और फाइनेंस सुविधाओं की जानकारी

शिवपुरी। सिद्धार्थ मोटर्स शिवपुरी द्वारा होटल सोनचिरैया में आयोजित स्वराज ट्रैक्टर के ग्राहक मिलन समारोह में किसानों का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में 17 ट्रैक्टरों की डिलीवरी की गई। स्वराज ट्रैक्टर के सीईओ गगनजीत सिंह और मध्य प्रदेश हेड अवधेश सिंघल का संचालक जयप्रकाश जैन (जेपी) की ओर से भव्य स्वागत किया गया। दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए समारोह में बुंदेली लोकगीतों ने समां बांधा।

किसानों का विश्वास कंपनी की ताकत

मध्य प्रदेश हेड अवधेश सिंघल ने बताया कि शिवपुरी में बिकने वाले प्रत्येक 100 ट्रैक्टरों में लगभग 35 स्वराज के हैं। कंपनी 15 से 70 हॉर्स पावर तक के ट्रैक्टर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि खेती को सुविधाजनक बनाने के लिए भविष्य में 18 प्रकार के कृषि उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जयप्रकाश जैन को प्रदेश के अग्रणी डीलरों में शामिल बताते हुए उनकी सराहना की। सीईओ गगनजीत सिंह ने कहा कि 52 वर्षों की यात्रा में किसानों के विश्वास ने स्वराज को नई पहचान दिलाई है। कंपनी किसानों की जरूरतों के अनुरूप तकनीक विकसित करने और बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नए ट्रैक्टर मॉडलों की जानकारी देते हुए किसानों से कंपनी से जुडऩे का आह्वान किया।

फाइनेंस योजनाओं की भी दी जानकारी

महिंद्रा फाइनेंस के हेड गुरवीर गिल ने किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए उपलब्ध वित्तीय सुविधाओं और त्योहारी ऑफर्स की जानकारी दी। समारोह में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के अधिकारियों और बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की। अंत में जयप्रकाश जैन ने किसानों एवं कंपनी अधिकारियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका जैन ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top