मारपीट के मामले में फरार दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

MP DARPAN
0

शिवपुरी। अपराधियों और फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फिजिकल थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं सीएसपी सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में 17 अक्टूबर को कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने संजय कॉलोनी निवासी यदीप राठौर (22), पुत्र हरी राठौर तथा राजू राठौर (40), पुत्र बालकिशन राठौर को गिरफ्तार किया। दोनों मारपीट के मामले में जारी गिरफ्तारी वारंटों के तहत फरार चल रहे थे। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह राठौड़, प्रधान आरक्षक अंकित सिंह, आरक्षक हरिओम यादव एवं सैनिक मनोज शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top