शराब दुकान में तोड़फोड़ और आगजनी के तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार, 50-60 लोगों पर दर्ज है मामला

MP DARPAN
0

शिवपुरी। अमोलपठा में लाइसेंसी शराब दुकान में तोड़फोड़, आगजनी, मारपीट और पुलिस-आबकारी अधिकारियों के शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने तीन फरार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने तीनों पर तीन-तीन हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

मामला 11 सितंबर 2026 का है। फरियादी मनीष राय निवासी पचवारा, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश), हाल अमोलपठा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 213/26 दर्ज किया गया था। आरोप है कि करीब 50-60 लोगों ने शराब दुकान में घुसकर पेटियां तोड़ीं, मारपीट की, दुकान में आग लगाई तथा शासकीय वाहन में तोड़फोड़ कर पुलिस और आबकारी अधिकारियों के काम में बाधा पहुंचाई। मामले में माखन नामदेव उर्फ मख्खन (47) और बालकिशन उर्फ बल्ले वाल्मीकि उर्फ दीपक मेहतर (43), निवासी अमोलपठा, को गिरफ्तार किया गया, जबकि दीवान सिंह बघेल (44), निवासी पारागढ़, ने न्यायालय में समर्पण किया, जिसके बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण में छोटेराजा गुर्जर, दुष्यंत परमार, कमल सिंह गुर्जर, माखन की पत्नी प्रीती, राहुल जाटव, शंकर जाटव, अजय जाटव, राहुल खटीक, अज्जू उर्फ अजय वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, मुस्कान वाल्मीकि, रीना वाल्मीकि, राजेश खटीक, धर्मेंद्र खटीक, ललिता आदिवासी, वकील आदिवासी, दीपक वंशकार, भूरा नामदेव, मलखान जाटव, संजय वंशकार, दीपक मेहतर, कलिया मेहतर, जशरथ जाटव और अंशुल जाटव सहित अन्य लोगों के नाम दर्ज हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी करेरा विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में हुई। इसमें चौकी प्रभारी अंजली सिंह, प्रधान आरक्षक शेरसिंह गौर, आरक्षक प्रदीप कुमार, भगवान सिंह, आकाश भदौरिया, सुनील रावत और चालक आरक्षक जसवंत परिहार की अहम भूमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top