रात की गश्त में घायल को देख रुके एसडीओपी शाक्य, अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

MP DARPAN
0

शिवपुरी। रात की गश्त के दौरान पिछोर-मायापुर मार्ग पर सड़क हादसे में घायल पड़े व्यक्ति को देखकर एसडीओपी पिछोर प्रमोद शाक्य ने तत्काल मानवीय संवेदना दिखाते हुए पुलिस बल की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से घायल की जान बचाई जा सकी।

पुलिस के अनुसार 3-4 अक्टूबर की दरमियानी रात एसडीओपी प्रमोद शाक्य पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सड़क पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। हादसा कुछ ही देर पहले हुआ था। एसडीओपी ने तत्काल वाहन रुकवाकर घायल के पास पहुंचकर उसकी स्थिति जानी। पूछताछ में घायल ने अपना नाम जयराम पाल बताया। पुलिस टीम ने बिना देर किए घायल को वाहन से पिछोर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। पुलिस ने घायल के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हादसे की सूचना दी और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर संचालित राहगीर योजना के तहत हुई इस तत्पर कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top