छह साल से फरार दो वारंटी दिनारा पुलिस के हत्थे चढ़े

MP DARPAN
0

शिवपुरी। दिनारा पुलिस ने फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एनडीपीएस एक्ट के मामले में तीन हजार रुपये का इनामी अवधेश साहू तथा न्यायालय के प्रकरण में फरार स्थायी वारंटी सुमित यादव शामिल हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व की गईं।

दिनारा थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह कुशवाह के अनुसार अपराध क्रमांक 237/20 में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का आरोपी अवधेश पुत्र लखन साहू उम्र 42 वर्ष निवासी राजीव नगर, प्रेमनगर, झांसी, हाल तिलक नगर, दिल्ली, घटना के बाद से फरार था। मुखबिर की सूचना पर उसे ग्रेटर नोएडा, एनसीआर से गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने तीन हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं, न्यायालय करैरा के प्रकरण क्रमांक 712/20 में करीब छह वर्ष से फरार स्थायी वारंटी सुमित पुत्र सीताराम यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम डावरभाट थाना करैरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह कुशवाह, हिमांशु चतुर्वेदी, प्रदीप कौरव, सौरभ श्रीवास्तव, शिवम विश्वकर्मा, शिवम यादव, बृजराज सिंह यादव, धर्मेन्द्र यादव, राजपाल यादव और धर्मपाल चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top