राम-रावण युद्ध का मंचन और आतिशबाजी ने बांधा समां, मानव वेलफेयर सोसायटी ने सहयोगियों का जताया आभार
शिवपुरी। विजयादशमी पर मंगलवारको मानव वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में गांधी पार्क मैदान में भव्य दशहरा उत्सव आयोजित किया गया। रात 8 बजे आयोजित कार्यक्रम में रावण और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का शानदार मंचन तथा आकर्षक आतिशबाजी उत्सव के मुख्य आकर्षण रहे। आयोजन ने बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। कार्यक्रम के प्रायोजक हेमंत ओझा एवं शिव गोपाल शिवहरे परमार्थ समिति रहे।
नवदुर्गा स्थापना, गरबा-डांडिया महोत्सव और विजयादशमी उत्सव की सफलता पर सोसायटी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका, विद्युत विभाग, समाचार-पत्रों के संपादकों, पत्रकारों, सोशल मीडिया समूहों, सहयोगियों और शहरवासियों के प्रति आभार जताया। आयोजन संचालक राजेश ठाकुर, संतोष शिवहरे एड., राजीव भाटिया और मुकेश जैन (मगरौनी) रहे। संरक्षक मंडल में डी.पी. पटैरिया, शिवशंकर गुप्ता सेठ, हरिमोहन लढा, अनुराग जैन, विवेक श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह तोमर, विवेक शर्मा (देव स्टेट), प्रमोद शर्मा, डॉ. श्री सुखदेव गौतम, पवन जैन (पी.एस.), नरेंद्र जैन (भोला भैया), विजय तिवारी (एड.), संजय शर्मा (एमपीईबी), रमेश बंजारा, सौरभ गौड़ और जिनेश जैन शामिल रहे। अध्यक्ष हेमंत ओझा, संयोजक सुधीर राजोरिया (टानू), सचिव किशोर जेमनी, सहसचिव रानू रघुवंशी, महामंत्री राजेश जैन (प्रेस स्वीट्स) व देवेंद्र शर्मा (लल्लू भैया) तथा कोषाध्यक्ष अंकुर सिंघल ने व्यवस्थाएं संभालीं। उपाध्यक्ष मंडल में कमल गुप्ता, राजेंद्र राठौर, आशीष मित्तल (ऊषा प्रेस), प्रदीप शर्मा, नवीन गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता (सेठ), सतीश शर्मा, दयाशंकर गोयल, घनश्याम अग्रवाल, दिलीप सिंघल और रामेश्वर राठौर शामिल रहे। संगीत संयोजन डॉ. आकांक्षा गौड़ व अंकित सक्सेना तथा मीडिया एवं सोशल मीडिया की जिम्मेदारी मणिका शर्मा, नीलेश सिकरवार, रवि तिवारी और नीरज कुमार (छोटू) ने निभाई। सोसायटी ने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी लोगों का आभार जताया।


