कक्कड़ ने याचिका में पेश किया संशोधन, कहा- IT कार्रवाई पर चुनाव आयोग भी ले चुका आपत्ति

MP DARPAN
0

इंदौर। मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ ने आयकर विभाग द्वारा की गई छापामार कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका में सोमवार को संशोधन प्रस्तुत कर दिया। 
कक्कड़ ने याचिका में पेश किया संशोधन, कहा- IT कार्रवाई पर चुनाव आयोग भी ले चुका आपत्ति
उन्होंने 10 अप्रैल को चुनाव आयोग द्वारा भारत सरकार के राजस्व सचिव को लिखा वह पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया जिसमें आयोग ने कार्रवाई पर आपत्ति ली है। संशोधन में याचिका में एक्ट की धारा 132 के साथ 120 को भी शामिल करने की गुहार लगाई है। कोर्ट ने संशोधन आवेदन स्वीकार लिया है। डायरेक्टर इन्वेस्टिगेशन दिल्ली की टीम ने सात अप्रैल को तड़के तीन बजे कक्कड़ के स्कीम 74 स्थित निवास पर छापामार कार्रवाई की थी। हालांकि इसमें आयकर विभाग को बेहिसाब कमाई नहीं मिली। विभाग की कार्रवाई को चुनौती देते हुए कक्कड़ ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top