भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सदस्यता अभियान में 326 नए सदस्य बने

MP DARPAN
0
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला शिवपुरी के संयोजक डॉ. शैलेंद्र गुप्ता ने आज न्यू ब्लॉक में कैंप लगाकर वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में सदस्यता अभियान चलाया। मंशापूर्ण नगर केन्द्र के पालक और सदस्यता विस्तारक अमित भार्गव इस अभियान के प्रेरक रहे। इस शिविर में बडी संख्या में महिलाओं, पुरूषों, अल्पसंख्यक वर्ग और अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों ने बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी राजू बाथम, जिला उपाध्यक्ष तेजमल सांखला, हेमंत ओझा और अशोक खंडेलवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा और अजित जैन, जिला महामंत्री भाजपा ओमप्रकाश शर्मा गुरू, सदस्यता अभियान के भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक डॉ. पचौरी, संभागीय संयोजक डॉ. सचेत व्यास, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राजेंद्र गुप्ता, जिनेंद्र जैन, अमित भार्गव, भाजयुमो नगर महामंत्री हरिओम राठौर, राजेंद्र शिवहरे, कप्तान यादव, गजेंद्र यादव एडवोकेट, योगेश शर्मा, मुकेश जैन, राजेश कोचेटा, नंदकिशोर राठी, भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश राठौर आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। 
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सर्वस्पर्शी सर्वव्यापी  सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ अपने संगठन का विस्तार कर रही है संगठन के लिए सबसे आवश्यक होता है सदस्य व कार्यकर्ता इसलिए अमित शाह के नेतृत्व में संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मतदान केंद्र पर  100 सदस्य नए जोडऩे का कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा आज शिवपुरी जिले में सदस्यता अभियान किया गया जिसमें भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर 326 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें सब समाजों के साथ साथ मुस्लिम महिलाओं व पुरुषों ने भी बढ़-चढ़कर सदस्यता ग्रहण की। प्रांरभ में भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुर्खजी और राजमाता विजयाराजे सिंधिया के चित्र पर माल्यापर्ण कर सदस्यता अभियान प्रांरभ किया। सदस्यता अभियान के बाद चिकित्सा प्रकोष्ट की जिला बैठक का भी आयोजन जिला संयोजक डॉ शैलेन्द्र गुप्ता के निवास पर किया गया जिसमें आगमी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गयी।  
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top