शिवपुरी। शहर की आन बान और शान चार बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जेल विभाग में कार्यरत रहकर अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के चलते जेलर व्हीएस मौर्य को गत दिवस जेसीआई संस्था श्योपुर द्वारा सेवा सप्ताह के तहत विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
वहीं 22 सितंबर को जेलर व्हीएस मौर्य को इंदौर में एक दैनिक समाचार पत्र विनय उजाला परिवार के राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार में मप्र शासन लोक निर्माण विभाग के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के हाथों से उन्हें शाल श्रीफल और नारियल स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ जेलर विजय सिंह मौर्य इन सेवाओं के लिए पुरुस्कृत किया गया। जेल विभाग में रहते हुए कैदियों का जीवन बदला, कैदियों को प्रौढ़ शिक्षा प्रदान करना, जेल में स्वास्थ्य सेवाएं, विधिक साक्षरता शिविर शिविर लगवाना और साथ ही उनकी संस्थाएं बीपीएम जय हिन्द मिशन एवं संत रैदास लोक न्यास ट्रस्ट संस्था के द्वारा प्रति वर्ष शहीदों की स्मृति में पैदल मशाल यात्रा निकालने जाने सहित अन्य मानव सेवाओं के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए पुरुस्कृत किया गया।


