उमड़ा भक्तों का जनसैलाव, बैराड़ में इतिहास रचा, अद्वितीय जन्म कल्याणक
शिवपुरी। बैराड़ अयोध्या नगरी में तीर्थंकर बालक का जन्म कल्याणक बड़े ही धूमधाम व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। प्रेस को जारी विज्ञप्ति योगेन्द्र जैन पत्रकार ने बताया कि बैराड में बड़े ही भक्ति भाव के साथ श्री 1008 जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा व गजरथ महोत्सव का आयोजन चल रह है।
आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के शिष्य सुव्रत सागर महाराज के सानिध्य में प्रतिष्ठा आचार्य बाल बह्मचारी संजय भैया जी मुरैना एव बाल बह्मचारी आशु भैया जी के मार्ग दर्शन में पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या नगरी बैराड़ में चल रहा है। बैराड़ अयोध्या नगरी में सुबह प्रातःकाल तीर्थकर बालक के जन्म की बधाई गई गया। कुबेर द्वारा रत्नों की वर्षा अयोध्या नगरी में की गई। बालक अदिकुमार की जन्म की खुशी नगर में देखी गई। इन्द्रो द्वारा नृत्य किया गया। मुख्य कार्यक्रम स्थल से विशाल जन्म कल्याणक की शोभायात्रा अयोध्या नगरी बैराड़ से प्रारंभ हुई आगे बालिका हाथ मे जैन धर्म की ध्वज लेकर जयकरों के साथ आगे चल रही है। अद्वितीय शोभायात्रा में हाथी घोड़े बग्गिया में इंद्र इंद्राणी सवार होकर चल रहे ।भक्त भक्ति भाव से नाचते झूमते हुए भगवान के जयकारों के साथ अति आंनद में भगबान के जन्म उत्सव को मना रहे थे जैसवाल जैन समाज शिवपुरी के दिव्यघोष ने समा बध दिया भगवान जयकरों की धुन के साथ एर्यवत हाथी के साथ चल रहे थे साथ मे कोलारस का भी जैन समाज का दिव्यघोष चल रहस्य है। शोभायात्रा नगर के मैन बाजार होते हुए कलमढ़ रोड, भदेरा माता रोड पुहंची। भक्त भी जय भारत बैंड गुना की शानदार प्रसुस्ति से जब कोई नही आता मेरे बाबा आते है ,छोटे बाबा भी यहाँ के शानदार भजनों ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। शोभायात्रा पाण्डुक शिला मंडी प्रांगण पुहंची जहाँ पर सौधर्म इंद्र द्वारा 1008 कलशों ने जन्माभिषेक किया गया।इसी दौरन भक्तों का जनसैलवा अयोध्या नगरी बैराड़ में देखा गया। सभी भक्तों ने जन्म अभिषेक किया।
अग्रवाल समाज व बाह्मण समाज सहित अन्य समाजों ने किया स्वागत
बैराड़ के इतिहासिक पंच कल्याणक के जन्म अभिषेक के विशाल जुलूस का स्वागत सभी समाज द्वारा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने इस यात्रा का स्वागत किया।
सांसद शेजवलकरव विधायक सुरेश रांठखेड़ा भी शामिल हुए शोभायात्रा में
जन्म अभिषेक कार्यक्रम में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर एव विधायक सुरेश रांठखेड़ा ने भी उपस्थिति दी एवं जन्मअभिषेक समारोह में शामिल हुए।
आसपास के भक्तों का सैलाब
जन्म अभिषेक कार्यक्रम में भक्तों का सैलाब देखने को मिला जिले सहित पोहरी, करैरा, कोलारस, रन्नौद, बदरवास, सिरसौद, परिच्छा, बर्बे, ग्वालियर सहित आसपास के हजारों भक्त जन्म अभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए।






