संगठन के विस्तार के लिये अपना बहुमूल्य समय समर्पण के रूप में दें: राजू बाथम

MP DARPAN
0
शिवपुरी। भाजपा जनता पार्टी  द्वारा  11 फरवरी से आजीवन सहयोग निधि एकत्रित की जा रही है  इसी क्रम में  भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम द्वारा आजीवन सहयोग निधि प्रभारी डॉ.अरविंद बेडर  के साथ मंडलों में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से समर्पण राशि एकत्रित कर आजीवन सहयोग निधि एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में आज करैरा मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे और कार्यकर्ताओं से समर्पण राशि एकत्रित की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जिसका निर्माण पं. उपाध्याय जैसे मनीषियों के बलिदान से हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन का सदस्य होने के नाते हमारा भी यह दायित्व है कि हम अपने दल और संगठन के विस्तार के लिये अपना बहुमूल्य समय समर्पण के रूप में दें। उन्होंने कहा कि हम सभी इस दिशा में काम कर रहे हैं और आज यह संकल्प लेते हैं कि इसी तरह भारतीय जनता पार्टी की सेवा करते रहेंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा, डॉ. अरविंद बेडर, बीके गुप्ता, रामगोपाल चौधरी, जयप्रकाश सोनी, हरिशंकर परिहार एडवोकेट, धनीराम यादव, नफीस खान  भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top