शिवपुरी। आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने माधव चौक पहुंचकर माधौ महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उन्हें अपनी भावभीनी श्रृंद्धाजलि अर्पित की। उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व विधायक गणेश गौतम, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा और शैलेंद्र टेडिय़ा, पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन आमोल, नपा के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर, सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय के प्रभारी प्रहलाद सिंह यादव, रामकुमार यादव, पूर्व पार्षद सफदर वेग मिर्जा, रामकुमार दंागी, कपिल भार्गव, मुकेश जैन, शंकर खटीक, छत्रपाल सिंह गुर्जर, प्रदीप शर्मा, अमित शिवहरे, पुनीत शर्मा, जसराम धाकड़, राजेश बिहारी पाठक, सुरेंद्र गुर्जर, आशीष शर्मा, मदन देशवारी, राजेंद्र शर्मा, उत्कर्ष शुक्ला सहित अनेक कांग्रेसजन थे। कांग्रेसियों ने इस अवसर पर मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का भी इजहार किया। कल प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरवीर सिंह रघुवंशी, जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस मंत्री विजय शर्मा, पूर्व पार्षद आकाश शर्मा, नीरज तोमर, संतोष शर्मा, रवि कुलश्रेष्ठ आदि ने भी माधव चौक पहुंचकर माधौ महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। कल पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने माधौ महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके पूर्व उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की तथा तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच माधौ महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण के लिए जैसे ही यशोधरा राजे सिंधिया माधव चौक पहुुंची, वहां उपस्थित जनसमुदाय ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर शहर के वे समाजसेवी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिन्होंने माधौ महाराज की प्रतिमा को पुन: स्थापित करने के लिए भरसक प्रयास किए थे।


