भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय सचिव बने गणेश बाल्मीकि

MP DARPAN
0
शिवपुरी। भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव पद पर गणेश बाल्मीकि चीता पत्रकार (नरवर) को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की सहमति राष्ट्रीय संरक्षक ज्ञानचंद्र जीनवाल दिल्ली एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बाल्मीकि (अनन्त सरकार) ने दी है। 
राष्ट्रीय संरक्षक ज्ञानचंद्र जीनवाल दिल्ली एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बाल्मीकि (अनन्त सरकार) द्वारा जारी आदेश में गणेश बाल्मीकि को निर्देश दिए गए हैं कि वह विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों एवं स्वच्छकारों को हक अधिकार संवैधानिक दायरे में रखकर दिलवाने का प्रयास करेंगे और सफाई कामकारों में शिक्षा प्रसार, सामाजिक कुरीतियों, राजनैतिक चेतना, आर्थिक उत्थान हेतु जनजागृति करेंगे तथा इसके संबंध में समय-समय पर वह केन्द्रीय कार्यालय को जानकारी से अवगत कराते रहें। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top