भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष मानसिंह फौजी ने कराया भूखों को भोजन

MP DARPAN
0
सोशल डिस्टेंस का रखा खासा ध्यान

शिवपुरी। करैरा क्षेत्र अंतर्गत सिरसोद चौराहा नेशनल हाईवे 27 पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आदेश मुताबिक मानसिंह फौजी द्वारा महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान एवं अन्य राज्य से पैदल एवं बहनों से आ रहे प्रवासी मजदूरों को सिरसोद चौराहा पर सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए आज हजारों  मजदूरों को दाल, चावल, फल, समोसे आदि वितरित किए। 
इन सभी में योगदान समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पत्रकारगण ने किया जिसमें नरेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, जितेंद्र जाटव अनुसूचित जाति जिला उपाध्यक्ष, महेंद्र कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय वर्कर्स, रूपेंद्र यादव काली पहाड़ी, अनूप परिहार, पंकज बंशकार, अनिल बंशकार, रामहेत गुर्जर, रामकुमार हाजी नगर, धर्मेंद्र जाटव साजौर, अखिलेश पाल, जितेंद्र प्रजापति सिरसोद चौराहा, पवन परिहार, हरिकिशन लोधी सिरसौद, भारत परिहार पत्रकार एवं अहम भूमिका में मानसिंह फौजी के साथ-साथ उनके छोटे भाई रणवीर सिंह इंडियन आर्मी सोल्जर की भी अहम भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top