उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, करैरा के कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल

MP DARPAN
0
उपचुनाव की तैयारियों को लेकर करैरा विधानसभा की बैठक संपन्न

शिवपुरी। कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश में अब सियासी सरगर्मी भी धीमे धीमे जोर पकडऩे लगी है। प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने अब अपनी तैयारियों शुरु कर दी है। ऐसे में नेताओं और कार्यकर्ताओं के पाला बदलने का सिलसिला भी शुरु हो गया है। आज करैरा विधानसभा बैठक में बड़ी संख्या में करैरा के कांग्रेस पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत भोपाल. ग्वालियर संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, पूर्व विधायक रमेश प्रसाद खटीक, बीके गुप्ता एडवोकेट, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा करैरा ने सभी नेताओं का भगवा तौलिया पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर करैरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जसवंत जाटव भी मौजूद थे।
आज भरतीय जनता पार्टी में शामिल हुए
संदीप माहेश्वरी (विधानसभा प्रवक्ता व जिला महामंत्री), सगीर खान (पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद नरवर), वीनस गोयल (ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस), दीपक सेठ (सेवादल कांग्रेस), अशोक जैन ( एडबोकेट ), प्रमोद जैन, पुरूषोतम रावत (प्रदेश किसान कांग्रेस), रोहित यादव, सतीश चौधरी (पार्षद), अजय भार्गव (उपाध्यक्ष नगर परिषद नरवर), दीमान सिंह रावत (पूर्व सरपंच दिहला), कपिल पंडा (ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस), आशीष गेडा (शहर अध्यक्ष कांग्रेस), प्रेमनारायण कुशवाह (पार्षद), अजय सिंह बैस (जिला मंत्री किसान काग्रेश), कपूरा गुर्जर, होतम गुर्जर (सरपंच दीवट), संतोष जाटव(सरपंच थनरा), राघवेंद्र रावत, हरकिशन रावत, महेंद्र यादव परिमल बाथम, भारत शर्मा आदि सैंकड़ों काग्रेंस कार्यकताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी ने विधानसभा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिस गति से मध्य प्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार शिवराज चौहान के नेतृत्व में काम कर रही है और भाजपा का संगठन जिस गति से काम कर रहा है उस यात्रा में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस के लोग भाजपा में शामिल हुए है। उन्होंने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि करैरा भी जसवंत जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस मुक्त होगा। भाजपा में शामिल होने के पश्चात सभी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, जिलाध्यक्ष राजू बाथम, राजकुमार खटीक, अरविंद वेडर, लोकपाल लोधी, धनीराम यादव, रामेश्वर रावत, सुरेन्द्र गुर्जर, मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा, हुकम सिंह लोधी एवं भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए हम प्राण प्रण के साथ जुटेंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top