भाजपा के कार्यकर्ता 25 को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की वर्चुअल रैली से जुडेंगे

MP DARPAN
0
जिले के 1511 बूथों से वर्चुअल रैली में जुडेंगे भाजपा कार्यकर्ता 
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 25 जून को वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे ।यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे आयोजित होगा। दोपहर 2:30 बजे तक इस वर्चुअल रैली से जुडऩे के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सूचित करना है। और लिंक भेजना है। यह कार्य मंडल अध्यक्ष गंभीरता पूर्वक आवश्यक रूप से करें। उक्त बात भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कही। 
श्री बाथम ने कहा कि सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,जनपद और जिला पंचायत के सदस्य, मंडी अध्यक्ष, नगर पंचायत, नगर पालिका, के अध्यक्ष, सभी पार्षद गण एवं  मोर्चों के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिले के समस्त पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्य, सभी मोर्चों के अध्यक्ष पदाधिकारी, मोर्चों के कार्यकारिणी सदस्य, सभी विभाग प्रकल्प के संयोजक और उनकी कार्यकारिणी, सभी प्रकोष्ठ के संयोजक और उनके पदाधिकारी और कार्यकारिणी, सभी बूथ अध्यक्ष,अभी जो शिवपुरी जिले में 1511 बूथों पर बनाए गए व्हाट्सएप गु्रप, उक्त सभी को आवश्यक रूप से इस वर्चुअल रैली में जोड़ा जावे। बीजेपी एमपी पेज को अधिक से अधिक व्यक्तियों द्वारा लाइक और शेयर किया जाए। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को कांग्रेस के द्वारा लोकतंत्र की हत्या की गई थी । उस समय जनसंघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर अमानवीय व्यवहार करते हुए अत्याचार किया गया था। इसे ब्लैक डेज ऑफ डेमोक्रेसी और हत्यारी कांग्रेस के स्लोगन से प्रचारित किया जाए। शिवपुरी जिले में पोहरी और करैरा में विधानसभाओं के चुनाव होना है। उन दोनों विधानसभाओं के आमजन और निचले स्तर के कार्यकर्ता तक को राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश को पहुंचाना है, इसलिए इन दोनों विधानसभाओं के मंडल अध्यक्षों को आज ही से सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं और आमजन को सूचित किया जाएगा। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top