मंत्री बनते ही यशोधरा राजे ने की पहल, अब बदलेगी शहर की सूरत

MP DARPAN
0
शहर से गुजरने वाली फोरलेन अब 5 किमी की जगह 13.5 किमी लंबी बनेगी 
चार पुलों का भी होगा चौड़ीकरण, यशोधरा राजे के निर्देश पर बना रिवाईज एस्टीमेट 
शिवपुरी। विकास के लिए कटिवद्ध शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने मंत्री बनते ही अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक ऐसी पहल की है। जिससे शहर की सूरत बदलेगी। पहले सिटी फोरलेन सड़क 5 किमी बननी थी। लेकिन यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देश पर फोरलेन सड़क का रिवाईज एस्टीमेट बनाया गया है। जिसके तहत सिटी फोरलेन सड़क 5 किमी की जगह अब 13.5 किमी लंबी बनेगी। शहर के चार पुलों की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। यह सड़क शहर की  लाइफ लाईन के रूप में काम करेगी और जिससे शिवपुरी की सुंदरता को एक नया आयाम मिलेगा। 
वर्ष 2018 में पीडब्ल्यूडी ने सिटी फोरलेन सड़क की डीपीआर मंगाई थी। उस समय इसमें 4 पुलों को शामिल नहीं किया गया था। लेकिन अब रिवाईज एस्टीमेट में हनुमान पुल एक्सिस बैंक के पास, कमलागंज पुल, मेडीकल कॉलेज के पास स्थित पुल और गुना नाके के पास वाला पुल शामिल किया गया है। साल 2018 में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद साथ ही जनवरी 2019 में भूमि पूजन भी कर दिया गया था। लेकिन सड़क का काम शुरू नहीं हुआ। परंतु अब यशोधरा राजे सिंधिया के मंत्री बनते ही सड़क का काम शुरू हो गया है। शहर से होकर गुजरे एनएच-3 का साढ़े 13 किमी हिस्सा लोकनिर्माण विभाग ने अपने अधीपथ्य में ले लिया था। अब 13.5 किमी में फोरलेन सड़क बनेगी। दोनों फोरलेन वायपास तिराहे से सिटी फोरलेन सड़क बनने से शहर के लोगों को कई सालों तक इसका फायदा होगा। पहले सिटी फोरलेन सड़क गुना नाके से ग्वालियर वायपास चौराहे से आगे तक बनना प्रस्तावित थी। तब करीब 300 पेड़ काटने का आवेदन ठेकेदार ने विभाग में लगाया था। लेकिन अब फोरलेन सड़क का दायरा बढऩे से फिर से पेड़ों की गिनती करानी होगी। वर्तमान में ग्वालियर वायपास से कमलागंज तक नाली निर्माण का काम चल रहा है। कठमई से शहर की ओर खुदाई चल रही है। उम्मीद है कि अब फोरलेन सड़क का काम दु्रत गति से होगा। 
इनका कहना है
पहले सिटी फोरलेन सड़क 5 किमी हिस्से में बनाई जानी थी  लेकिन खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देश के बाद साढ़े 13 किमी फोरलेन सड़क की जाकर रिवाईज एस्टीमेट बनाया गया है। पूरे हिस्से में फोरलेन  सड़क बनने से इसका फायदा शिवपुरी की जनता को मिलेगा।
बीएस गुर्जर, कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग शिवपुरी

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top