नेहरू युवा केन्द्र में सदभावना दिवस पर दिलाई गई शपथ

MP DARPAN
0
शिवपुरी। युवा कार्य एवं  खेल मंत्रालय भारत सरकार के निदेशानुसार नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी कार्यालय में सदभावना दिवस पर एमपी एग्रो के सहायक प्रबन्धक बीपी पटेरिया ने सदभावना शपथ दिलाई। इस अवसर पर राजेन्द्र विजयवर्गीय, अमरसिंह पाल, दिनेश केवट, पूनम शाक्य, करण कुशवाह, विष्णु ओझा, नीलेश, आदि उपस्थित थे नेहरू युवा केन्द्र के राजेन्द्र विजयवर्गीय ने कहा कि हम देश में शांति व सदभावना हेतु कार्य कर समृद्ध , स्वच्छ,  विकसित देश बनाने में अपना योगदान दें उन्होंने कहा कि आज नेहरू युवा केन्द्र जिले में भी अपने युवा मण्डल व एनवायव्ही के सहयोग से शपथ, दौड़ वृक्षारोपण कर सदभावना दिवस मना रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top