एडवोकेट जितेंद्र सिंह मांझी बने प्रदेश महासचिव

MP DARPAN
0
शिवपुरी। भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रस ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह मांझी को जमीनी कांगे्रसी कार्यकर्ताओं को आगे लाओ समिति का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। श्री मांझी ने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू दीवान और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है और कहा है कि वह संगठन को गतिशील बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे लाओ समिति के प्रदेश अध्यक्ष जीतू दीवान द्वारा अपने संगठन में एडवोकेट जितेंद्र सिंह मांझी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। श्री दीवान ने कहा कि वह अपने संगठन में मध्यप्रदेश के एक-एक जमीनी कार्यकर्ता को उसका हक दिलाएंगे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top