नरवर में विधायक प्रागीलाल ने निकाली धन्यवाद यात्रा

MP DARPAN
0
गांधी स्मारक  पर आमसभा को किया संबोधित, कहा- जनता के सुख दुख में रहूंगा शामिल



शिवपुरी।
करैरा विधानसभा क्षेत्र से 30 हजार से अधिक मतों से जीतने वाले कांग्रेस विधायक प्रागीलाल जाटव ने नरवर में लोढ़ी माता का आर्शीवाद लेने के बाद नगर के प्रमुख मार्गो से धन्यवाद यात्रा निकाली। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और लगभग एक दर्जन स्थानों पर नवनिर्वाचित विधायक प्रागीलाल जाटव को मिठाईयों, फलों और नारियल से तोला गया। गांधी स्मारक पर आमसभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रागीलाल जाटव ने कहा कि वह जनता के सुख दुख में हमेशा शामिल रहेंगे। वहीं उन्होंने नौकरशाहों पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उन्होंने जनता के हित में काम नहीं किए तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
प्रागीलाल जाटव ने लोढ़ी माता मंदिर से आर्शीवाद प्राप्त करने के बाद गणेश बाजार, छोटा बाजार आदि प्रमुख बाजारों से धन्यवाद यात्रा निकाली और उन्होंने विजयी बनाने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। स्थान-स्थान पर नरवर के नागरिकों  ने उनका स्वागत किया और उन्हें लगभग एक दर्जन स्थानों पर तोला गया। समाजसेवियों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने गांधी स्मारक पर आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह जनता के सुख दुख में हमेशा शामिल रहेंगे। अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह जनहित में जुटें और जन कल्याण के कार्यो में कोई कसर न छोड़ें। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह सुधर जाए अन्यथा उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मतदाताओं से उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें समय-समय पर अवगत कराते रहे ताकि वह  समस्याओं का निदान कर सकें। इस अवसर पर पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, जवाहर सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ थे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top