सिंधिया समर्थक विवेक अग्रवाल बने भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य

MP DARPAN
0

 

शिवपुरी(रिंकू सैन


)
। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आशीर्वाद से एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष ग्वालियर संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी उमेश शुक्ला की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने जिला कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई। कार्यसमिति सदस्यों में सिंधिया समर्थक भाजपा नेता एवं  पूर्व पार्षद विवेक अग्रवाल को भी शामिल किया गया है। जिला कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी मिलने पर  विवेक अग्रवाल ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top