शिवपुरी। कर्मचारी नेता एवं साहित्यकार स्व. मदनमोहन शर्मा शाही स्मृति में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मप्र वन कर्मचारी संघ शिवपुरी के तत्वाधान में स्व. शाही की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त को किया जाएगा। इस अवसर पर सुंदरकाण्ड पाठ के साथ-साथ 40 सेवानिवृत्त वन अधिकारी एवं कर्मचारियों का शाही सम्मान सेलिंग क्लब माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी पर किया जाएगा।
मप्रवन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ग्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अगस्त को स्व. मदनमोहन शाही की पुण्यतिथि पर सेलिंग क्लब पर प्रात: 7 बजे से सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन रखा गया है। इसके बाद दोपहर 12 बजे से सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम होगा जिसमें वन विभाग में अपनी सेवाएं प्रदान कर सेवानिवृत्त हुए वन कर्मचारियों को शाही सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथिगण के रूप नरेन्द्र बिरथरे उपाध्यक्ष कौशल विकास एवं रोजगार (राज्यमंत्री दर्जा), प्रहलाद भारती उपाध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम (राज्यमंत्री दर्जा), भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, डीके पालीवाल-मु.व.सं. वृत्त शिवपुरी, सीएस निनामा-मु.व.सं.एवं संचालक मा.रा.उधान शिवपुरी-कूनो सिंह परियोजना, श्रीमती मीना कुमारी मिश्रा- वनमण्डलाधिकारी सा.वन मण्डल शिवपुरी, एमके सिंह-उ.व.मं.एवं संचालक वन विद्यालय शिवपुरी, संजय पाण्डेय-म.प्र.वन कर्मचारी संघ, आमोद तिवारी महामंत्री वन कर्मचारी संघ भोपाल, प्रमोद भार्गव-आज तक संवाददाता एवं लेखक उपस्थित रहेंगे।


