शिवपुरी। मप्र किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता दाऊ विजय सिंह चौहान की अनुशंसा एवं पार्टी में सक्रियता को देखते हुए नरवर के छितरी गांव के रहने वाले लखनसिंह बैस को किसान कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है और आशा की है कि श्री बैस पार्टी की विचारधारा के अनुरूप सक्रियता के साथ कार्य कर प्रदेश में संगठन एवं पार्टी को गतिशीलता प्रदान करेंगे। श्री बैस ने अपने इस मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर सहित पार्टी के वरिष्ठजनों का आभार माना है और विश्वास दिलाया है कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका वह ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। श्री बैस के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर उनके ईष्टमित्रों और परिवारजनों के साथ-साथ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाईयां प्रेषित की हैं।
लखनसिंह बैस बने किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष
1:55 pm
0

अन्य ऐप में शेयर करें