नरवर नपाध्यक्ष ने किया प्रात: वार्ड भ्रमण, वार्डवासियों की समस्याएं सुन तत्काल समस्या के निराकरण के दिए निर्देश

MP DARPAN
0


नरवर (गणेश प्रसाद चीता)।
नगर परिषद नरवर अध्यक्ष पदमा संदीप माहेश्वरी ने आज प्रात: नगर में वार्ड क्रमांक 02 में भ्रमण किया और वार्डवासियों की समस्याएँ सुनी तथा समस्याओं के तत्काल निराकरण के निर्देश संबंधित नप अधिकारियों को दिए। साफ-सफाई, बिजली, पानी इत्यादि मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की परेशानी वार्डवासियों को ना हो, इसके निर्देश नपाध्यक्ष द्वारा दिये गए। 

नपाध्यक्ष पदमा माहेश्वरी ने कहा कि प्रत्येक वार्ड का विकास ही नगर का विकास है। समस्त वार्डवासियों और वार्डपार्षद के साथ मिलकर हम योजनाबद्ध तरीके से वार्डों के बेहतर विकास की रूपरेखा तैयार कर उसे मूर्तरूप देंगे। उन्होंने कहा कि हमें वार्ड और नगर  के नागरिकों से भी कुछ अपेक्षाएं हैं, समस्त नगरवासी यदि नगर परिषद के साथ सहयोग भाव से कार्य करें, तो निश्चित रूप से हम सभी मिलकर नरवर में नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। नपाध्यक्ष ने सभी नागरिकों से संपत्तिकर, जलकर, दुकान किराया इत्यादि टैक्स समय पर भुगतान करने, खुले में कचरा ना फेंकने, व्यर्थ पानी ना बहाने, बिना अनुमति भवन निर्माण ना करने, निर्माण सामग्री और सी एण्ड डी का मलवा सड़कों पर ना फेंकने की भी अपील की है। श्रीमती माहेश्वरी ने कहा कि शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं जैसे संबल योजना, पीएम स्वनिधि ऋण आदि योजनाओं का लाभ नगर परिषद द्वारा दिया जा रहा है, नगरवासी ऑनलाइन आवेदन कर इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। भ्रमण के दौरान नपाध्यक्ष के साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप माहेश्वरी, नगर परिषद नरवर सीएमओ प्रवीण कुमार नरवरिया, वार्ड पार्षद मनीषा-धर्मेन्द्र कुशवाह, नप कर्मचारीगण अरविंद शर्मा, गजेन्द्र कुशवाह, दीपक खटीक, सुरेश चौरसिया, राघवेन्द्र कुशवाह, राजेश सेन, महेश कुशवाह एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top