कोटा में शिवपुरी की बेटी का अपहरण, सिंधिया ने की राजस्थान सीएम से बात

MP DARPAN
0

सिंधिया ने पीड़ित बच्ची के पिता से भी फ़ोन पर बात की, बोले बेटी को वापस लाना अब मेरी जि़म्मेदारी


शिवपुरी। 
बैराड़ के स्कूल संचालक रघुवीर धाकड़ की पुत्री कोटा में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी उसका किसी ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने अपहरण के 48 घंटे बाद बच्ची के पिता को संपर्क किया और पैसों की मांग की। जब परेशान पिता की खबर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पहुंची तो वह तुरंत ही इस मामले की तहकीकात में लग गए। सर्वप्रथम उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात की और राजस्थान पुलिस द्वारा मामले की जल्द से जल्द तहकीकात कर बच्ची को वापस लाने का आग्रह किया। यही नहीं उन्होंने पीडि़त बच्ची के पिता से भी फ़ोन पर बात की और उन्हें आश्वासन दिलाया, अब बेटी को वापस लाने की जिम्मेदारी मेरी है, आप और आपका परिवार अपना ख्याल रखे। वह सिर्फ आपकी बेटी नहीं बल्कि मेरी बेटी भी है।
कोटा से नीट की तैयारी कर रही शिवपुरी की स्टूडेंट (छात्रा) का अपहरण कर लिया गया। बदमाशों ने उसके पिता के वॉट्सएप नंबर पर फिरौती मांगने संबंधी जानकारी भेजी, साथ ही उसके फोटो भी डाले हैं, जिसमें छात्रा के हाथ पैर बंधे हुए हैं और मुंह पर काली पट्टी लगी हुई है। अपहरणकर्ताओं ने छात्रा को छोडऩे के 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। अपहृत छात्रा के पिता शिवपुरी के बैराड़ में लॉर्ड लखेश्वरी स्कूल का संचालन करते हैं। इस मामले में कोटा पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने पूरे मामले की जानकारी लेना शुरू कर दिया है वहीं पीडि़त परिवार से हर तरह से सहयोग करने का आश्वसन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top