शिवपुरी। अग्रवाल आदर्श महिला संगठन द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में लगाए गए 10 दिवसीय समर कैम्प 2024 का समापन सफलतापूर्वक किया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर ममता शाक्य एवं सगठन के पदाधिकारियों द्वारा समर कैम्प में महिलाओं एवं बच्चों को डांस एवं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान करने पर सुखवीर डांस एकेडमी के संचालक सुखवीर सर सहित श्रीमती प्रीति सोनी, सेल्वी गुप्ता को सम्मान पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष रामजीलाल अग्रवाल, महामंत्री प्रांशुल अग्रवाल, मथुरा प्रसाद एवं प्रकाशचंद्र ठडैया, अमन अग्रवाल, श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर ममता शाक्य ने अग्रवाल आदर्श महिला संगठन के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि महिला सशक्तिकरण के चलते मातृ शक्तियों एवं बच्चों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण सराहनीय प्रयास है। महिलाओं को भयमुक्त बनाने एवं आत्मरक्षा के गुर सिखाने में यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अग्रवाल आदर्श महिला संगठन की अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों ने समर कैम्प में 10 दिनों तक मातृ शक्ति और बच्चों को नि:स्वार्थ भाव से प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं मातृ शक्तियों एवं बच्चों को संगठन द्वारा प्रमाण पत्र भी दिए गए। समापन कार्यक्रम में भाजपा संस्कृति प्रकोष्ठ जिला संयोजक व संगठन की अध्यक्ष रेणु सिंघल, उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुमन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, महामंत्री ऊषा मंगल, सहमंत्री माधवी अग्रवाल, प्रचार मंत्री रश्मि अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य पूजा गुप्ता, मीना जैन, नीतू बंसल, प्रतिमा अग्रवाल, सहयोगी सदस्य मनीष सिंघल, संगीता सिंघल, सुनीता अग्रवाल उपस्थित थीं। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश गोयल द्वारा किया गया।


