आंधी बारिश से सिंधिया के मंच के ऊपर टेंट गिरा, कोई हताहत नहीं, सभा स्थगित

MP DARPAN
0

केन्द्रीय मंत्री की सुरक्षा में लापरवाही उजागर


शिवपुरी।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में आज तेज आंधी-बारिश के कारण मंच के ऊपर टेंट गिर गया। इस दौरान सिंधिया भी मंच पर ही मौजूद थे। बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई। कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। परंतु यहां गौर करने वाली बात यह है कि वरिष्ठ भाजपा नेताओं सहित प्रशासन ने इस कार्यक्रम स्थल सहित मंच और लगाए गए टेंट का निरीक्षण किया था। इसके बावजूद भी मंच के ऊपर टेंट का गिरना सुरक्षा में लापरवाही को उजागर करता है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री बनने के बाद मंगलवार को पहली बार शिवपुरी पहुंचे थे। यहां उन्होंने रोड शो किया। इस दौरान माधव चौक पर सभा भी आयोजित की गई थी। शाम करीब 8 बजे यहां आंधी के साथ तेज बारिश होने लगी। बारिश के बीच सिंधिया मंच पर नेताओं के साथ हाथ जोड़कर अभिवादन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आंधी के चलते टेंट गिरने लगा। सुरक्षा कारणों से बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई। इसके बाद सभा भी स्थगित कर दी गई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top