शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने ग्रामीणों की भैंस चुराने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक भैंस सहित 60 हजार रुपए बरामद किए हैं। आरोपी ग्रामीणों की भैंसों को चुराकर ग्वालियर ले जाकर बेच आते थे। बताया गया है कि पकड़े गए आरोपियों ने एक दर्जन से अधिक भैंस चोरी करने का जुर्म स्वीकार कर लिया है।
करैरा टीआई सुरेश शर्मा ने बताया कि करैरा थाना क्षेत्र के खैराघाट के रहने वाले विनोद परिहार पुत्र अमर सिंह परिहार उम्र 32 वर्ष ने 27 मई को करैरा थाने में पहुंचकर उसके खेत से चार भैंस और एक पड़ा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की पड़ताल कर करैरा थाना क्षेत्र के कुम्हरपुरा गांव के रहने बाले चार आरोपी आनन्द प्रजापति पुत्र बालकिशन प्रजापति उम्र 19 वर्ष, संजय विश्वकर्मा पुत्र वीरेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष, सोनू प्रजापति पुत्र राजू प्रजापति उम्र 25 वर्ष और आरिफ खांन पुत्र अफसर खांन उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों ने खैराघाट गांव सहित अन्य जगह से भैंसे चोरी करना स्वीकार किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक भैंस सहित 60 हजार रूपये बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। प्रकरण में शेष दो आरोपियों की तलाश जारी है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी करैरा निरी. सुरेश शर्मा, आर. अनूप कुमार, संजीव श्रीवास्तव, आलोक जैन, चन्द्रशेखर मीणा, हरेन्द्र गुर्जर एवं राधेश्याम की अहम भूमिका रही।


