शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, निकाला जुलुस

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
कोतवाली थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात करने वाले व आम लोगों को परेशान करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकालकर असामाजिक तत्वों को चेताया है।

कोतवाली टीआई रोहित दुबे ने बताया कि 13 सितंबर को सूचना मिली कि जैन केन के सामने बड़ौदी एवं विद्यापीट स्कूल के सामने शिवपुरी के पास कुछ व्यक्ति उत्पात कर रहे है। जिस पर तत्काल ही पुलिस टीम भेजी गई। मौके पर आरोपी इमरान पुत्र हबीब खान उम्र 29 साल निवासी जैन क्रेन के पीछे बड़ौदी एवं दीवान सिंह परिहार पुत्र गजनलाल परिहार उम्र 30 साल निवासी फतेहपुर शिवपुरी उत्पात करते मिले। जिससे लोगों में भय का वातावरण उत्पन्न हुआ जिस पर आरोपियों को तत्काल धारा 170,126/135(3)बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया एवं आरोपीगणों एसडीएम न्यायालय शिवपुरी पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी थाना कोतवाली रोहित दुबे, प्रआर महेश भास्कर, प्रआर रघुवीर पाल, आर. अजय यादव, अनित बुनकर, सुमित सेंगर, जगदीश रावत एवं जितेन्द्र रावत की विशेष भूमिका रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top