भाजपा गुना नगर मंडल ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 125वां प्रसारण

MP DARPAN
0


गुना।
भाजपा गुना नगर मंडल द्वारा रविवार को वार्ड क्रमांक 2 के बूथ क्रमांक 14 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 125वां प्रसारण उत्साहपूर्वक सुना गया। यह कार्यक्रम बूथ अध्यक्ष एवं नगर उपाध्यक्ष अर्पित शर्मा के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंडल प्रभारी, पूर्व न.पा अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का श्रवण किया।

मन की बात के इस 125वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने प्राकृतिक आपदाओं से हुए भारी नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह दर्द हम सबका दर्द है। उन्होंने बाढ़ और भू-स्खलन से प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता जताई। साथ ही पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में लोकल फॉर वोकल को दोहराते हुए कहा कि हमें उपहार और रोशनी दोनों ही देश में बनी वस्तुओं से चुननी चाहिए, जिससे स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिले। कार्यक्रम में नगर महामंत्री हरीश उरैया, नगर मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा, सह आईटी सेल प्रभारी अभिषेक शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top