अधिवक्ता परिषद चुनाव में पंकज आहूजा की दावेदारी, नामांकन दाखिल

MP DARPAN
0

शिवपुरी। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शिवपुरी के अधिवक्ता पंकज आहूजा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में मजबूत दावेदारी पेश की है। नामांकन के साथ ही अधिवक्ता जगत में चुनावी हलचल और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

नामांकन दाखिल करने के बाद एडवोकेट पंकज आहूजा ने सभी वरिष्ठों, साथियों और शुभचिंतकों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल एक पद का नहीं, बल्कि अधिवक्ताओं के हितों, सम्मान और अधिकारों की आवाज को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने भरोसा जताया कि साथियों के स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग से वे इस जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाने का प्रयास करेंगे। पंकज आहूजा लंबे समय से अधिवक्ता समाज में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और विभिन्न सामाजिक एवं विधिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता रही है। उनके नामांकन से शिवपुरी सहित आसपास के अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top