5 साल का इंतजार खत्म, गुरूजी शिक्षकों को मिली क्रमोन्नति, संघ के संघर्ष ने दिलाई जीत

MP DARPAN
0

शिवपुरी। लंबे समय से अटकी गुरूजी शिक्षकों की क्रमोन्नति प्रक्रिया आखिरकार पूरी हो गई। करीब 5 वर्षों से लंबित इस मामले में राज्य कर्मचारी संघ के लगातार प्रयास रंग लाए और जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय द्वारा क्रमोन्नति आदेश जारी कर दिए गए। आदेश जारी होते ही शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। दरअसल, गुरूजी शिक्षकों को संविदा शिक्षक बनाए जाने की तिथि, वरिष्ठता और नियुक्ति दिनांक को लेकर विवाद के चलते प्रक्रिया अटकी हुई थी। प्रदेश के अधिकांश जिलों में पहले ही क्रमोन्नति आदेश जारी हो चुके थे, लेकिन शिवपुरी में मामला लंबित होने से शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी।

राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा और जिला सचिव राजकुमार सरैया ने बताया कि संघ लगातार इस मुद्दे को उठा रहा था। आंदोलन की चेतावनी से पहले संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षाधिकारी विवेक श्रीवास्तव से मिला, जिसमें भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष राजीव पुरोहित, पवन अवस्थी, अरविंद सरैया, तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव और मनोज शर्मा सुरवाया शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने शीघ्र समाधान की मांग की, जिस पर डीईओ विवेक श्रीवास्तव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तय समय में आदेश जारी करने का भरोसा दिया और उसे पूरा भी किया। इस प्रक्रिया में असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर संतोष कुर्मी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। आदेश जारी होने पर राज्य कर्मचारी संघ ने डीईओ विवेक श्रीवास्तव और संतोष कुर्मी का आभार व्यक्त किया। आभार जताने वालों में प्रदेश पदाधिकारी हरभजन कौर, मंजू धाकड़, रितु श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अशोक वर्मा, जिला सहसचिव हरिवल्लभ शर्मा, हिम्मत सिंह सोनकर, अजय बाथम, जयकुमार शर्मा, विजय यादव, गोपाल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गुरूजी शिक्षक शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top