रन फॉर अंबेडकर में उमड़ा जनसैलाब: संविधान के सम्मान का संदेश, राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी

MP DARPAN
0

डबरा से महाराज सिंह राजौरिया कांग्रेसजनों के साथ मैराथन में हुए शामिल

डबरा। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन मैराथन में देशभर से आए प्रतिभागियों ने जोश और संकल्प के साथ भाग लेकर संविधान के प्रति अपनी आस्था जताई। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा किया गया, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मैराथन की शुरुआत नई दिल्ली के मण्डी हाउस से हुई, जिसे राहुल गांधी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ 26 अलीपुर रोड तक आयोजित की गई, जो बाबा साहेब बीआर अम्बेडकर से जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों का केंद्र है। इस अवसर पर संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समानता का संदेश दिया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में आयोजित इस मैराथन में मध्यप्रदेश से प्रदेश महामंत्री महाराज सिंह राजौरिया भी कांग्रेसजनों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में कई दिग्गज नेताओं और हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया। इनमें पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य के. राजू, गुरदीप सिंह सप्पल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद दीपेंदर सिंह हुड्डा, तनुज पुनिया, पूर्व सांसद उदित राज, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, अरविंद पंथी और अरुण राजे सहित विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारी व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे। मैराथन के समापन पर प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top