सिकंदरा बैरियल लूटकांड का खुलासा, 48 घंटे में 8 आरोपी गिरफ्तार, लूटा माल बरामद

MP DARPAN
0

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के सिकंदरा बैरियल स्थित शासकीय निवास में हुई सनसनीखेज लूट और मारपीट की वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। इस मामले में शामिल सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना 9 अप्रैल की रात की है, जब आरोपियों ने फरियादिया के शासकीय आवास में जबरन घुसकर दरवाजा तोड़ा, मारपीट की और नगदी व सामान लूटकर फरार हो गए। साथ ही, मौके पर मौजूद कर्मचारी चंदन गुप्ता के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई थी। इस पर थाना दिनारा में अपराध क्रमांक 72/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने ताबड़तोड़ दबिश देकर आरोपियों राजगुरु उर्फ छोटू यादव उम्र 33 वर्ष, सोना उर्फ ऋषभ यादव उम्र 23 वर्ष, सहदेव यादव उम्र 28 वर्ष, महेन्द्र यादव उम्र 39 वर्ष, दीपक उर्फ भइयन उम्र 33 वर्ष, कुन्दन यादव उम्र 39 वर्ष, विक्की केवट उम्र 33 वर्ष और अनिल उर्फ बल्लू यादव उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी ग्राम दिनारा के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया माल भी बरामद कर लिया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी करैरा विनोद छावई, चौकी प्रभारी हिम्मतपुर धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, चौकी प्रभारी सुनारी चेतन शर्मा, थाना प्रभारी सुरवाया अरविंद्र छारी, थाना प्रभारी अमोला अंशुल गुप्ता सहित पुलिस टीम के चरण सिंह, डैनी कुमार, हरेन्द्र गुर्जर, रामअवतार सिंह, मत्स्येन्द्र सिंह, राधेश्याम जादौन, सुरेन्द्र सिंह, सोनू श्रीवास्तव, विकास भारद्वाज और राघवेन्द्र पाल की अहम भूमिका रही।

करैरा पुलिस ने गल्ला मंडी से कट्टे के साथ युवक को किया गिरफ्तार 

करैरा थाना पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर संभावित वारदात को टाल दिया। करैरा थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई के अनुसार, मुखबिर सूचना पर पुलिस गल्ला मंडी परिसर पहुंची, जहां संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नबल पुत्र बालकिशन जाटव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम दाबरअली, थाना सीहोर जिला शिवपुरी बताया। तलाशी में उसकी कमर से 315 बोर का देशी कट्टा और जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वैध लाइसेंस न होने पर पुलिस ने आम्र्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी विनोद छावई, सउनि चरण सिंह, प्रधान आरक्षक डैनी कुमार, आरक्षक हरेन्द्र गुर्जर, रामअवतार सिंह, मत्स्येन्द्र सिंह, सोनू श्रीवास्तव, विकास भारद्वाज और राघवेन्द्र पाल की अहम भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top