भौंती पुलिस ने 24 घंटे में बलात्कार के दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
भौंती थाना पुलिस ने महिला के साथ बलात्कार कर वीडियो बनाने वाले दोनों आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में की गई।

भौंती टीआई मनोज राजपूत के अनुसार, 31 जुलाई 2025 को 45 वर्षीय पीडि़ता निवासी ग्राम खोड़ टपरियन ने थाना भौंती में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 29 जुलाई की शाम करीब 4 बजे वह खेत पर बकरी चरा रही थी। उसी दौरान करन सिंह परिहार व उसकी पत्नी कविता परिहार खेत में फली तोड़ रहे थे। करन सिंह ने पीडि़ता को खेत पर बने कमरे में जबरन ले जाकर बलात्कार किया, वहीं उसकी पत्नी कविता परिहार ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर पीडि़ता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। पीडि़ता की शिकायत पर थाना भौंती पुलिस ने अपराध क्रमांक 243/25 के तहत भारतीय दंड संहिता एवं आईटी एक्ट की धाराओं 64, 351(3), 66(ई), 67(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक मनोज राजपूत थाना प्रभारी भौंती के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोज राजपूत, उनि. कुसुम गोयल, सउनि सरदार सिंह चौहान, प्र.आर. मृत्युंजय सिंह, आर. ब्रजेश राणा, दीपेन्द्र गुर्जर, रवि शर्मा एवं पुष्पेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top