फिल्मी अंदाज का एनकाउंटर: भैंस चोरी करने आए तस्करों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में 2 बदमाश घायल

MP DARPAN
0

पुलिस ने 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार 

चित्रकूट/सतना। यूपी–एमपी बॉर्डर की काली घाटी शनिवार तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। भैंस चोरी करने आए कुख्यात पशु तस्करों ने पुलिस पर धड़ाधड़ फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एसओजी जवान ज्ञानेश मिश्रा भी मुठभेड़ में घायल हो गए।

तड़के 3:30 बजे मानिकपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और पशु तस्करों की मुठभेड हुई। पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया एवं 2 को पैर में गोली लगी है वहीं एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। आरोपियों से आई-20 कार और 2 देशी कट्टे बरामद किया है। गिरोह सतना और कौशांबी का बताया गया है। पकड़े गए आरोपियों में नूर आलम (कौशांबी), जाफर अली (सतना), मोहम्मद अयान (नजीराबाद), अंकुल यादव (नयागांव सभापुर) और विजय सिंह चौहान (मुख्तियार गंज) शामिल हैं। इनमें से चार आरोपी सतना जिले के ही हैं। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार रात ही सूचना मिली थी कि गिरोह मानिकपुर इलाके से चोरी की भैंस ले जाने वाला है। इसके बाद मानिकपुर, मारकुंडी और चित्रकूट पुलिस ने घेराबंदी की। तड़के जैसे ही आरोपी भैंस लेकर जंगल से निकले, उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी फौरन मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग से उन्हें काबू कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top