पूजा अर्चना से शुरुआत कर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संभाली शिवपुरी जिले की कमान

MP DARPAN
0

सख्त तेवर में दिए साफ संकेत

शिवपुरी। जिले को आज एक नए प्रशासनिक नेतृत्व की दिशा मिली, जब नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत की। उन्होंने सिद्धेश्वर मंदिर एवं राजेश्वरी मंदिर में दर्शन कर जिले की समृद्धि और जनकल्याण की कामना की, जिसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।

पदभार संभालते ही कलेक्टर वर्मा एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने पहली ही टीएल बैठक में अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की योजनाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी कार्यशैली अपनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर वास्तविक स्थिति समझने और समाधान आधारित कार्य करने पर जोर दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top