रामगढ़ वार्ड 16 में भव्यता के साथ मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

MP DARPAN
0

पूर्व चेयरमैन महाराज सिंह राजौरिया व पार्षद सुनीता राजौरिया ने किया माल्यार्पण, बच्चों को बांटी अध्ययन सामग्री

डबरा। भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर वार्ड क्रमांक 16 रामगढ़ में भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश कांग्रेस अनु. विभाग के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व नगर पालिका चेयरमैन महाराज सिंह राजौरिया तथा पार्षद सुनीता महाराज सिंह राजौरिया ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर अपने संबोधन में महाराज सिंह राजौरिया ने कहा कि बाबा साहेब केवल एक महान व्यक्तित्व नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक हैं। उन्होंने कठिन संघर्षों के बीच देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने हर वर्ग को अधिकार और सम्मान दिलाया। उन्होंने लोगों से बाबा साहेब के बताए संवैधानिक मूल्यों को अपनाने और समाज में भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। वहीं पार्षद सुनीता राजौरिया ने बाबा साहेब के “शिक्षित बनो” संदेश को आगे बढ़ाते हुए बच्चों को कलम और अध्ययन सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे हर व्यक्ति अपने सपनों को साकार कर सकता है और समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में बाबा साहेब के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो को दोहराते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नारायण सिंह जाटव, मंगल सिंह राजौरिया, भगवान लाल कुशवाह, लाल सिंह ड्राइवर, ठाकुर दास राजे, लक्ष्मी देवी, बलवीर सिंह उर्फ बल्लू, चन्दन सिंह ठेकेदार, जितेन्द्र पेंटर, हाकिम सिंह राजे, कमल किशोर पाराशर, मनोज राजे, सुरेश केन, राहुल, संजय, रिंकू, राजेन्द्र मौर्य, राकेश पेंटर, कमलेश मौर्य, मथुरा प्रसाद जाटव, आदित्य राजौरिया, मोनू बेग, राजू जाटव, हरी सिंह, छन्नू ठेकेदार, कमलेश जाटव, दाताराम जाटव, रामकिशन, भगवान दास शाक्य एवं सूर्यभान सिंह कुशवाह सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top