अपाक्स में संगठन विस्तार: अनिल जैन बने तहसील अध्यक्ष, राजेंद्र सचिव और राजाराम कोषाध्यक्ष नियुक्त

MP DARPAN
0

शिवपुरी। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक) अधिकारी-कर्मचारी संगठन (अपाक्स) में संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई तहसील कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह विस्तार संगठन के संरक्षक भुवनेश पटेल एवं प्रांताध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार किया गया।

जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले पोहरी, शिवपुरी, करैरा, नरवर, पिछोर, खनियांधाना, कोलारस और बैराड़ सहित विभिन्न विकासखंडों एवं तहसीलों में कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है। इसी क्रम में उप प्रांताध्यक्ष जगदीश यादव की अनुशंसा पर शिवपुरी तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में अनिल कुमार जैन को तहसील अध्यक्ष, राजेंद्र कुमार वर्मा को सचिव तथा राजाराम गुर्जर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। इन नियुक्तियों के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर शकील खान, ब्रजमोहन यादव, भानू नरवरिया, मनोज वर्मा, हरिओम रावत, भीकम सिंह गुर्जर, धमदीप बौद्ध, दौलतराम धाकड़, लक्ष्मण रावत, सुनील गुर्जर, राजेंद्र धाकड़, दिनेश वर्मा, सुनील सैन सहित अनेक लोगों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top