बाबा साहब के विचारों को साकार कर रही मोदी सरकार: प्रहलाद भारती

MP DARPAN
0

शिवपुरी। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पोहरी विधानसभा के सतनवाड़ा (सुभाषपुरा मंडल) के सतनवाड़ा कला गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

इस अवसर पर पोहरी के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं एवं “नारी शक्ति” से जुड़े प्रयासों के माध्यम से बाबा साहब के सिद्धांतों को मूर्त रूप दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय पश्चिमी देशों में महिलाओं को मताधिकार और समानता देने पर बहस चल रही थी, उस समय भारत के संविधान निर्माताओं ने महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार प्रदान कर प्रगतिशील सोच का परिचय दिया। बाबा साहब का व्यक्तित्व बहुआयामी था वे एक महान अर्थशास्त्री, श्रेष्ठ विधिवेत्ता, समाज सुधारक और दूरदर्शी राष्ट्रनिर्माता थे। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी अवतार सिंह गुर्जर ने कहा कि हमें बाबा साहब के शिक्षित बनो, संगठित रहो के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह धाकड़ ने किया, जबकि अध्यक्षता सतनवाड़ा सरपंच दिनेश चौधरी ने की। इस अवसर पर रमेश चंद्र सेन, रामनरेश रावत, ओमप्रकाश सेन, जितेंद्र अग्रवाल, सोहनलाल वाथम सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top